Ad Ad
Ad Ad

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का दिया गया संदेश

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 09 Oct 2026, 12:50 PM
शेयर करें ➦
W f X
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का दिया गया संदेश

जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला एवं मानव रंगोली बनाकर सेवा, एकजुटता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों तथा इसके अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि सेवा केवल जरूरतमंदों की सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और समाजहित के कार्यों में योगदान देना भी सेवा के महत्वपूर्ण स्वरूप हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X