Ad Ad
Ad Ad

शासकीय आईटीआई नीमच में 5वां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 22 Nov 2026, 02:37 PM
शेयर करें ➦
W f X
शासकीय आईटीआई नीमच में 5वां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न

नीमच, 22 नवंबर 2026। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय तथा प्रशिक्षण महानिदेशालय के मार्गदर्शन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था,नीमच (डूंगलावदा) में शनिवार, 21 नवंबर को 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विधायक श्री परिहार ने जुलाई 2026 में आयोजित NCVT एवं SCVT परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। विभिन्न ट्रेडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों का विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया गया।मुख्य अतिथि श्री परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपने तकनीकी कौशल को निरंतर विकसित करने, नवीन तकनीकों को अपनाने तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।समारोह के दौरान महिला सशक्तिकरण पर विशेष प्रस्तुति भी दी गई, जिसके माध्यम से तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया गया।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री दुष्यंत पुरोहित, विधायक प्रतिनिधि श्री लोकेश चांगल, जिला मंडल अध्यक्ष श्री धारा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संस्था के कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का मुख्य राष्ट्रीय आयोजन लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य श्री दिनेश परमार ने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्था द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस प्रकार शासकीय आईटीआई नीमच में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का गरिमामय समापन हुआ।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X