Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

//सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल

Posted on September 17, 2026

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रही है। नगर परिषद जीरन के हितग्राही श्री राजकुमार अग्रावत ने भी योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को विस्तार दिया है। व्यवसाय से होने वाली आय से वे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ अपने बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने में भी सक्षम हुए हैं। श्री राजकुमार अग्रावत ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रारंभ में 10 हजार रुपये का ऋण मिला था। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपने व्यवसाय में किया और समय पर ऋण चुका दिया। इसके बाद योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने व्यवसाय को और व्यवस्थित एवं बेहतर तरीके से संचालित किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई और परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिली। व्यवसाय से होने वाली आय का सकारात्मक प्रभाव उनके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ा है। श्री अग्रावत ने बताया कि वे अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में शिक्षा दिलाने में सक्षम हुए हैं। बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं और उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में परिवार आगे बढ़ रहा है। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की निरंतर कोशिश कर रहे श्री अग्रावत अब 50 हजार रुपये के ऋण के लिए आवेदन कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऋण सुविधा से व्यवसाय का विस्तार करने और परिवार की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। श्री राजकुमार अग्रावत ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से छोटे व्यवसायियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। योजना से मिले आर्थिक सहयोग ने उन्हें अपने व्यवसाय को मजबूत करने, परिवार की जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता दी है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • //सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल
  • द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज
  • सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
  • कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme