Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह

Posted on September 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद पंचायत नीमच परिसर में स्व-सहायता समूह की सदस्यों एवं उनके परिवारों की युवतियों के लिए “नमो युवा शक्ति” खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 76 गुब्बारे आकाश में छोड़े गए तथा उपस्थित महिला सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने बताया कि स्व-सहायता समूह की अधिक से अधिक दीदियों को लखपति दीदी बनाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज विकास के साथ वैश्विक स्तर पर भी नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका की भी चर्चा की। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में दिखा उत्साह नमो युवा शक्ति के तहत रस्साकशी, खो-खो, कबड्डी, कैरम, शतरंज, सांप-सीढ़ी, क्रिकेट, दौड़, टीम रिले दौड़ एवं चम्मच-नींबू दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिला सदस्यों और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की सदस्य दीपिका बागड़ी एवं रागिनी कुंवर ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान,जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव,श्रीमती वंदना खंडेलवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मदनलाल धनगर, जनपद पंचायत सीईओ श्री आरिफ खान सहित ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड प्रबंधक श्री राजेंद्र चौहान ने किया तथा जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • //सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल
  • द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज
  • सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
  • कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme