Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मनासा आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 17 Nov 2026, 01:43 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मनासा आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मनासा आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत नीमच, 17 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नीमच जिले के मनासा कृषि उपज मंडी में आयोजित 272 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नीमच स्थित कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचने पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा,नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू,कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा पुलिस उप महानिरीक्षक श्री निमिष अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास एवं श्रीमती वंदना खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X