मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 18 नवंबर को रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला स्थित ग्रीनको प्लांट के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से संबंधित क्षेत्रों को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक नीमच के प्रतिवेदन के आधार पर जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्र ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार,18 नवंबर 2026 को रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला एवं ग्रीनको प्लांट के संपूर्ण आसपास के क्षेत्र और इनके ऊपर के हवाई क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। यह आदेश मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दण्डनीय कार्रवाई की जाएगी।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

