Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

Posted on September 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्यप्रदेश में शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल नीमच में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में अपना योगदान दिया। शिविर में रक्तदान करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी एवं अन्य आपात परिस्थितियों में मरीजों के जीवन को बचाने में उपयोगी होता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य एवं सेवा से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। रक्तदान शिविर का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, श्रीमती वंदना खंडेलवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अवलोकन किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • //सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल
  • द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज
  • सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
  • कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme