70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवा, 18 से ज्यादा राज्यों में बारिश, मौसम को लेकर IMD का अलर्ट

Today Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी चल सकती है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि झोंकों के दौरान इसकी रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है.

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में खराब रहेगा मौसम जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक हो सकती है.

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है. बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत इन राज्यों में तूफानी मौसम बिहार, झारखंड और ओडिशा में आने वाले दिनों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मौसम दक्षिण भारत में भी मौसम की करवट आने वाले दिनों में जारी रहेगी.

तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. कई क्षेत्रों में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. Also Read: Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज होगी मानसून की रफ्तार.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

22 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

23 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

23 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

26 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 15 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला…

29 minutes ago

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

2 hours ago