रामपुरा नगर परिषद को मिले नए सीएमओ, नंदलाल प्रजापति का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
रामपुरा । नगर परिषद रामपुरा के पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी कन्हैयालाल सूर्यवंशी के सेवानिवृत्त होने के पश्चात मध्य प्रदेश शासन द्वारा पूर्व सीएमओ एवं वर्तमान कार्यालय अधीक्षक नंदलाल प्रजापति को रामपुरा नगर परिषद के नवीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के रूप में नियुक्त किया गया है।
नवीन दायित्व ग्रहण करने के अवसर पर नगर परिषद कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार, पूर्व सीएमओ कन्हैयालाल सूर्यवंशी पार्षद संदीप धूलिया मुख्तियार हुसैन पत्रकार मुकेश राठौर अक्षय भट्ट रमेश सूर्यवंशी सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नंदलाल प्रजापति का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार बंधु एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त सीएमओ के नेतृत्व में नगर परिषद रामपुर विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…
बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…