सांसद सुधीर गुप्ता ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ शैक्षिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने को लेकर हुए समझौते को लेकर लोकसभा में प्रश्न किया, Good Job No.1

सांसद सुधीर गुप्ता ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ शैक्षिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने को लेकर हुए समझौते को लेकर लोकसभा में प्रश्न किया

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ शैक्षिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने को लेकर हुए समझौते को लेकर लोकसभा में प्रश्न किया।
सांसद गुप्ता ने कहा कि सरकार का विचार संयुक्त अरब अमीरात में कार्यरत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध भारतीय विद्यालयों को सहायता प्रदान करने के लिए दुबई में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कार्यालय खोलने का है। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए दोनों देशों के संयुक्त कार्य दल का गठन किया गया है। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों के सुदृढ़ स्तंभों में से एक शिक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा अन्य कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं।

सांसद सुधीर गुप्ता के प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार और भारत गणराज्य की सरकार के बीच शिक्षा के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर नवंबर 2023 में हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत शामिल सहयोग के क्षेत्रों में सामान्य और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सूचना और सर्वोत्तम पद्धतियों का आदान- प्रदान, राष्ट्रीय अर्हता रूपरेखा, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (टीवीईटी) शिक्षण कर्मचारियों का क्षमता विकास, दोनों देशों में युगल, संयुक्त उपाधि और दोहरी उपाधि कार्यक्रम प्रदान करने के लिए उच्च शैक्षिक संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग शामिल हैं।

संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए दोनों सरकारों के बीच हस्ताक्षरित समझौता

उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए दोनों सरकारों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन में एक संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) का प्रावधान शामिल है। प्रस्तावित जेडब्ल्यूजी संयुक्त अरब अमीरात के साथ डिग्री और कौशल विकास की मान्यता और समकक्षता सहित शिक्षा से संबंधित सभी मामलों पर ध्यान देने के लिए एक संस्थागत मंच प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में एक दल ने सितंबर 2023 में संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया और संयुक्त अरब अमीरात में संबंधित हितधारकों के साथ डिग्री (मेडिकल डिग्री सहित) की मान्यता और समकक्षता के मुद्दों पर चर्चा की।

अबू धाबी में आईआईटी दिल्ली के परिसर की स्थापना के लिए दिनांक 15.07.2023 को शिक्षा मंत्रालय (एमओई), भारत सरकार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और अबू धाबी शिक्षा और ज्ञान विभाग (संयुक्त अरब अमीरात) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं सांसद सुधीर गुप्ता

यह भी पढ़े : समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने मां भादवा के दिव्य मंदिर निर्माण का जायजा लिया

#सांसद सुधीर गुप्ता, #सांसद सुधीर गुप्ता

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

1 hour ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

1 hour ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

1 hour ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

1 hour ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

1 hour ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

1 hour ago