रेड रिबन क्लब कन्या महाविद्यालय द्वारा 1 दिसम्बर विश्व एड्स दिवस पखवाड़े का शुभारम्भ, Great Job

रेड रिबन क्लब कन्या महाविद्यालय द्वारा विश्व एड्स दिवस पखवाड़े का शुभारम्भ

नीमच। रेड रिबन क्लब नीमच कन्या महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पखवाड़े का शुभारम्भ श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में आज 1 दिसम्बर ‘‘विश्व एड्स दिवस’’ के अवसर पर शासन के निर्देषानुसार ‘‘विश्व एड्स दिवस पखवाड़े’’ का शुभारम्भ हुआ।

इस अवसर पर रेड रिबन क्लब केम्पस एम्बेसेडर कु. पायल परमार एवं  क्लब के सदस्य छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरके पेन्सिया, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा कालानी, डॉ. बीना चौधरी तथा महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं छात्राओं को एड्स जागरूकता का प्रतीक रेड रिबन लगाकर पखवाड़े की शुरूआत की।

रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया

क्लब प्रभारी डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि दिनांक 1 दिसम्बर 2023 से 15 दिसम्बर 2023 तक आयोजित विश्व एड्स दिवस पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियों जैसे – जागरूकता व्याख्यान, पेम्पलेट वितरण, सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता पोस्टर लगाना, जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक, निबंध लेखन, रांगोली प्रतियोगिता, हेण्ड पेन्टिंग, फेस पेन्टिंग, दीवार लेखन व चित्रकला का आयोजन दोनों माध्यमों ऑनलाईन एवं ऑफलाईन में किया जायेगा।

पखवाड़े के प्रथम दिवस छात्राओं ने महाविद्यालय के पास की बस्तियों एवं क्षेत्रों में जाकर जागरूकता पेम्पलेट्स का वितरण किया

यह भी पढ़े : सशस्त्र सेना झंडा दिवस सैनिको के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग के प्रति जिले में अपार उत्साह

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

25 minutes ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

25 minutes ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

47 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

47 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

48 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

51 minutes ago