नीमच। मालवा-मेवाड़ में धार्मिक आस्था के केंद्र मंडफिया धाम स्थित सांवलिया सेठ के दरबार में मत्था टेकने नीमच से पदयात्रियों का जत्था 4 फरवरी मंगलवार को नीमच से रवाना होगा। इस विशाल निः शुल्क पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओ में अपार उत्साह है। यात्रा देश में खुशहाली, अमन चैन और जिले की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निकाली जाएगी। श्री साँवलिया मित्र मण्डल अविनाश ग्रुप अरुल अशोक अरोरा मित्र मंडल द्वारा पैदल यात्रा का आयोजन 4 फरवरी 2025 को नीमच जिला मुख्यालय से किया जावेगा।
सेठो के सेठ सांवरिया सेठ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मंडफिया धाम में प्राकट्य भगवान श्री सांवलिया सेठ तक नीमच से अविनाश ग्रुप के अरुल अशोक अरोरा मित्रमंडल द्वारा पैदल यात्रा का आयोजन 4 फरवरी 2025 को नीमच जिला मुख्यालय से किया जावेगा। अरुल अशोक अरोरा मित्र मंडल द्वारा देश में खुशहाली, अमन चैन और जिले की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर धूमधाम के साथ पैदल यात्रा निकाली जाएगी।
इस दौरान यात्रा में सुसज्जित रथ में भगवान सांवलिया सेठ की झांकी एवं डीजे ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंडफिया धाम के लिए रवाना होगी। इस दौरान पैदल यात्रियों के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा यात्रा मार्ग में स्वल्पाहार की व्यवस्था एवं मेडिकल सुविधा रहेगी।
पैदल यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों का पंजीयन कार्य जेन भवन रोड अविनाश ग्रुप आफिस पर शनिवार से प्रारम्भ हुआ है जिसके लिए यात्रियों को अपने दो फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करनी होगी।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…