धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर नगर परिषद कार्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालय में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सला मी दी गई नगर परिषद कार्यालय में पार्षद संदीप धुलिया ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई
नगर के सभी शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों से सामूहिक प्रभात फेरी बैंड बाजों और राष्ट्रगान के साथ नगर के मुख्य मार्ग से निकली। जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा से नगर वासियों ने स्वागत किया।
नगर परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पर्व का सामूहिक आयोजन दशहरा मैदान में सामूहिक झंडा वंदन के साथ प्रारंभ हुआ। प्रातः 09 बजे सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं नगर के गणमान्य नागरिकों, शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रगान की धुन पर नगर परिषद अध्यक्षा सीमा जितेंद्र जागीरदार ने झंडा वंदन कर पुलिस गार्ड द्वारा सलामी ली गई। उक्त अवसर पर नगर के सभी स्कूलों के छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों ने सामूहिक रूप में अलग-अलग स्कूलों के करीबन 15 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस अवसर पर विद्यालय बच्चों द्वारा आकर्षक वेशभूषा एवं देश भक्ति गाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिस पर उपस्थित जन समुदाय ने बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतितयो पर दिल खोलकर उन्हें पुरस्कृत भी किया
नगर परिषद द्वारा इस अवसर पर शाहिद बद्री प्रसाद राय कुँवर की धर्मपत्नी का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया

नगर परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

16 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

16 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

17 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

17 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

17 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

17 hours ago