Categories: नीमच

//सफलता की कहानी// मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी मुस्कान के सपनों का संबल

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रदेश की बेटियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से दी जा रही शैक्षणिक प्रोत्साहन राशि अनेक बालिकाओं के लिए शिक्षा का मजबूत आधार बन रही है। नीमच नगर के वार्ड क्रमांक-1 निवासी मुस्कान धनगर भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपनी शिक्षा आत्मविश्वास के साथ जारी रखे हुए हैं। मुस्कान को योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं में 2 हजार रुपये, कक्षा 9वीं में 4 हजार रुपये, कक्षा 11वीं एवं 12वीं में 6-6 हजार रुपये तथा महाविद्यालयीन शिक्षा के लिए 12 हजार 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है। मुस्कान बताती हैं कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से उनकी पढ़ाई नियमित रूप से जारी है। पुस्तकों, अध्ययन सामग्री तथा अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति में यह राशि उपयोगी सिद्ध हुई है। इससे परिवार पर आर्थिक बोझ भी कम हुआ और उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने का आत्मविश्वास मिला। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। योजना के तहत पात्र बालिकाओं को शिक्षा के विभिन्न चरणों में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो। मुस्कान धनगर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में बड़ी सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के सपनों को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है, जो उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

21 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

21 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

21 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

24 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 15 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला…

27 minutes ago

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

2 hours ago