,जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच द्वारा पुराने समाचार-पत्र, पत्रिकाएं, समाचार कतरनें तथा अनुपयोगी सामग्री, जिसमें लकड़ी एवं लोहे की कुर्सियां, लकड़ी की बड़ी टेबल, गोदरेज टाइपराइटर, डुप्लीकेटिंग मशीन एवं सैमसंग टीवी शामिल हैं, की नीलामी 17 जुलाई 2026 को की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति अथवा फर्म 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपनी दरें सीलबंद लिफाफे में जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ ₹2,000 (दो हजार रुपये) की अर्नेस्ट मनी नगद जमा कराना अनिवार्य होगा। प्राप्त निविदाओं के सीलबंद लिफाफे 17 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे खोले जाएंगे। समाचार-पत्र, पत्रिकाओं एवं समाचार कतरनों के लिए एक समान दर ही मान्य होगी। नीलामी से संबंधित विस्तृत शर्तें एवं अन्य जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच तथा कलेक्टर कार्यालय, नीमच के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…
बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…