/सफलता की कहानी// प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली मदद से सफल उद्यमी बनकर आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बने हुए धर्मवीर

स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित कर आठ अन्‍य युवाओं को भी दे रहे है रोजगार

बेरोजगार युवाओं को स्‍वयं का रोजगार स्‍थापित करने के लिए आसान शर्तो पर ऋण उपलब्‍ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का लाभ लेकर नीमच निवासी श्री धरमवीर यादव पिता बलवंत सिह ने स्‍वयं का व्‍यवसाय स्‍थापित किया है। वे पेपर कप निर्माण का कार्य कर रहे है। शासन द्वारा श्री धरमवीर यादव को औद्योगिक क्षेत्र नीमच में भूखण्‍ड क्रमांक 21 क्षेत्रफल 5600 वर्गफीट  औद्योगिक प्रयोजन हेतु आवंटित किया गया है। इस भूखण्‍ड पर उद्योग स्‍थापित करने के लिये उन्‍हें शासन से आर्थिक सहायता की आवश्‍यकता थी , तो उन्‍होने जिला व्‍यापार एवं उद्योग केंद्र नीमच में संपर्क किया, जहां से उन्‍हें केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली।

श्री धरमवीर यादव ने उक्‍त योजना में 20 लाख रूपये का ऋण आवेदन इंडियन बैंक शाखा नीमच को प्रस्‍तुत किया। बैंक द्वारा 8 मार्च 2018 को उन्‍हें स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करने के लिए 20 लाख रूपये का ऋण स्‍वीकृत किया। इस पर उन्‍हें 5 लाख रूपये का अनुदान भी मिला। श्री धमरवीर यादव ने शासन से मिली इस मदद से शिव शक्ति डिस्‍पोजल नाम से उद्योग स्‍थापित कर, बैंक से लिया गया ऋण पूर्ण रूप से चुका दिया है। वे 6 से 7 लाख रूपये वार्षिक आय प्राप्‍त कर रहे है। इस उद्योग को स्‍थापित कर, श्री धर्मवीर यादव स्‍वयं तो आत्‍मनिर्भर बने ही है। साथ ही सात-आठ लोगों को अपने उद्योग में रोजगार भी प्रदान कर रहे है। श्री यादव आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मिली मदद के फलस्‍वरूप एक सफल उद्यमी बनकर आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर हो गये है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

14 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

14 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago