गुड्डीबाई को पट्टे की जमीन पर कब्‍जा दिलाने के एसडीएम को दिए निर्देश कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई-107 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं

 

नीमच :-

 

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसनुवाई करते हुए 107 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णवएसडीएम श्री संजीव साहू सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम धामनिया की गुड्डीबाई ने कलेक्‍टर से अपने ससुर के नाम की पट्टे की जमीन पर गांव के अन्‍य समाज के लोगो द्वारा किया गया अवैध कब्‍जा हटाकर कब्‍जा दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया। इस पर कलेक्‍टर ने एसडीएम को गुड्डीबाई के आवेदन की जांच कर समय-सीमा में कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिए।

बगदीबाई को उपचार के लिए 10 हजार रूपये की मिली मदद

मडावदा के सीताराम रेगर ने अपनी पत्नि बगदीबाई के किडनी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कलेक्‍टर से अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने बगदीबाई के उपचार के लिए रेडक्रास से 10 हजार रूपये की तत्‍कालिक आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। जनसुनवाई में जावद के दिलीप थारेचा ने मोरवन तालाब नहर को तोड़ने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करनहर चालू करवाने के अनुरोध पर जल संसाधन विभाग को नहरों को क्षति पहुचाने वालों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्‍टर ने दिए है।

जनसुनवाई में बरडिया की आशासरवानिया महाराज के विनोद कुमारनीमच केंट के रज्‍जाक हुसैनविकास नगर नीमच के रमेशचंद्रमोरवन के अब्‍दुल गनीडोराई की रूकमाबाईघसुंडी बामनी के सुरजमलबरखेडा कामलिया के जगदीशचंद्रबघाना की ईशिकागिरदौडा के रूपचंद शर्माबरडिया जागीर के देवकिशनधामनिया के महेन्‍द्र सिहदलावदा की अंशीबाई ने अपना आवेदन प्रस्‍तुत कर समस्‍या सुनाई।

इसी तरह भगवानपुरा की इंदिराबाईराजाखेडी की आरतीकुकडेश्‍वर के लक्ष्‍मीनारायणजुना मालाहेडा की बच्‍चीबाई जमुनिया कला के हरिश,नीमच सिटी के सुखदेवरतनगढ के चांदमल चारणनीमच के मकबूल हसैनसरजना के यशवंत सिहकनावटी के मोहम्‍मद अल्‍फाजखानखेडी क श्‍यामलालअम्‍बेडकर कॉलोनी नीमच के लालातालखेडा की सरजूबाईजयसिंगपुरा की अफसानासिरखेडा की फुलाबाईसावन के मुन्‍नालालसेमली चंद्रावत के राधेश्‍यामरानपुर की बबलू कुंवर ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

16 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

16 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

16 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

16 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

16 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

16 hours ago