संजय राउत ने कहा- राम मंदिर किसी की जागीर नहीं, मंदिर ट्रस्ट पर उठाए गंभीर सवाल

Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर दान चोरी से जुड़े मामले में शिवसेना नेता संजय काउत ने मंदिर ट्रस्ट पर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय ने इस्तीफा तो दे दिया लेकिन घोटाले में और भी कई नाम शामिल हैं.

मंदिरों में घोटाले का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हर मंदिरों में बीजेपी का ही कब्जा है. बीजेपी की सत्ता वाले हर राज्य के मंदिरों में घोटाले हो रहे हैं. “इकलौते बीजेपी वाले नहीं हैं रामभक्त” चंपत राय से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में काम करने वाला हर व्यक्ति चंपत राय है.

उन्होंने अपने तीखे बयान में कोषाध्यक्ष से लेकर ट्रस्ट के अध्यक्ष तक हर व्यक्ति को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर बीजेपी की जागीर नहीं है. इकलौते राम भक्त बीजेपी और संघ वाले ही नहीं हैं. अन्य नेताओं का जिक्र उन्होंने आरोप लगाते हुए अपने बयान में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी सहित कई नेताओं का भी जिक्र किया.

एक-एक कर नाम लेते हुए उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं? मायावती रामभक्त नहीं हैं? ममता बनर्जी रामभक्त नहीं हैं? अब तक कितनी चोरी का खुलासा रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 2 करोड़ से अधिक की दान चोरी को रिकवर किया जा चुका है.

साइबर सेल की मदद से जब गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन का डिलीट किया गया 1 साल पुराना डेटा और बैकअप रिकवर किया गया, तो उसमें ₹2 करोड़ से अधिक की चोरी से जुड़ी चैट्स और पुख्ता सबूत सामने आए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 7 से 7.5 करोड़ रुपये तक की हेराफेरी किए जाने का आरोप है.

पूर्व विधायक पवन पांडे की शिकायत और शुरुआती जांच के अनुसार, मंदिर के चढ़ावे और चंदे से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था. वहीं एसआईटी ने जब 27 अप्रैल से 5 जून तक की सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो सामने आया कि महज 45 दिनों के भीतर काउंटिंग रूम से 70 बार नोटों की गड्डियां और खुले पैसे गायब किए गए..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

1 hour ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

1 hour ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

2 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

2 hours ago