Amit Shah and Fadnavis : मुंबई में 4 जुलाई से लगातार भारी बारिश के कारण लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूलों की दोपहर की शिफ्ट बंद कर दी गई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की स्थिति की बात करें तो मौसम विभाग ने रेड अलर्ट को येलो अलर्ट में बदल दिया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की. उन्होंने स्थिति की जानकारी ली. हालात की समीक्षा अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में जलभराव और भारी बारिश से हुए नुकसान की ताजा जानकारी ली.
गृह मंत्री ने बारिश से जुड़ी समस्याओं से निबटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. इंफ्रास्ट्रक्चर पर असर बातचीत के दौरान मुंबई-पुणे रूट पर भोर घाट में हुए भूस्खलन और वसई-विरार रेल ट्रैक पर जलजमाव के कारण प्रभावित हुई रेल व सड़क सेवाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई.
लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित अधिकारियों ने बताया कि शाह ने फडणवीस के साथ बातचीत में उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया. मुंबई में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई जिससे लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
सप्ताहांत में मुंबई में भारी बारिश हुई थी और मंगलवार को इससे थोड़ी राहत मिली थी. भूस्खलन का असर पास के पालघर जिले के वसई-विरार खंड और दक्षिण गुजरात में कई जगहों पर जलजमाव के कारण गुजरात जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. सोमवार को भोर घाट खंड में भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर भी ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाईं.
ये भी पढ़ें : Mumbai Rain : मुंबई पर बारिश का कहर, तीन दिशाओं से कटा शहर, थम गई रफ्तार.
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…