विगत 03 वर्षो से फरार 06 लाख 11 हजार 351 रूपये की धोखाधडी के आरोपी को थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार करने मे मिली सफलता ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को फरार अपराधियो को पकडने एवं अपराध की रोकथाम करने के निर्देश दिये गये है जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री नवल सिंह सिसोदिया एवं श्रीमान SDOP महोदय, मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा श्री विजय सागरिया, थाना प्रभारी थाना रामपुरा के नेतृत्व मे टीम द्वारा फरियादी प्रकाशचंद घोटा ग्रीन मर्चेनंट कमीशन निवासी रामपुरा के साथ अहमदाबाद की धनलक्ष्मी केनवास नाम की फर्म द्वारा मोबाईल के माध्यम से 254.20 किवंटल गेहूँ 2405 रूपये प्रति किवंटल के हिसाब 06 लाख 11 हजार 351 रूपये की धोखाधडी करने के मामले मे थाना रामपुरा के अप.क्र.180/22 धारा 420 भादवि मे विगत 03 वर्षो से फरार धोखाधडी के आरोपी राकेश पिता किरोडिलाल शर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी 103 योगेश्वर रेसीडेन्सी आरटीओ रोड वस्त्राल अहमदाबाद गुजरात को अहमदाबाद गुजरात से क्राइम ब्रांच गुजरात व साइबर सेल नीमच की मदद से गिरफ्तार करने मे मिली सफलता ।
गिरफ्तार आरोपी- राकेश पिता किरोडिलाल शर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी अहमदाबाद गुजरात ।
पुर्व मे गिरफ्तार- चेतन पिता कन्हैयालाल दामवानी निवासी अहमदाबाद गुजरात को अहमदाबाद गुजरात ।
सराहनीय कार्यः – निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी रामपुरा, सउनि हरिसिंह सिसोदिया,सउनि नसीम अहमद, प्र.आर.396 प्रदीप तिवारी ,आर.597 विजय बारीवाल, आर.129 रघुवीर सिंह, आर.434 मुकेश मछार,आर.286 जितेन्द्र प्रजापत, साइबर सेल प्र.आर.प्रदीप शिंदे व आर. लखन प्रताप सिंह नीमच व क्राईम ब्रांच अहमदाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…