रात में गौवंश तस्करी पकड़ी, राष्ट्रीय गौ रक्षा दल की बड़ी कार्रवाई
मनासा। देर रात लगभग 1 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर राष्ट्रीय गौ रक्षा दल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात पासिंग एक पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें 6 नंदी महाराज को ठूस-ठूस कर भरा गया था। टीम की सतर्कता से एक बड़ी गौवंश तस्करी का प्रयास विफल हो गया। वाहन से सभी 6 नंदी को सुरक्षित मुक्त कराया गया, जबकि एक गौ तस्कर को मौके से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
राष्ट्रीय गौ रक्षा दल मनासा के तहसील अध्यक्ष विजयपाल सिंह चंद्रावत, तहसील सचिव दीपक मोदी और पूरी टीम की सक्रियता इस सफल कार्रवाई में अहम रही। टीम की तत्परता ने न केवल तस्करी को रोका बल्कि 6 नंदी महाराज को नया जीवन भी दिया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…