Categories: नीमच

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त दल गठित

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद के निर्देशन में वर्षा ऋतु एवं आगामी खरीफ फसलों को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व संबंधी प्रकरणों, रास्ता विवादों एवं अतिक्रमण के प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु उपखंड जावद में 22 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 तक मे विशेष #राजस्व_महा_अभियान आयोजित किया जा रहा है। ◾अभियान की मुख्य विशेषताएं – राजस्व एवं पुलिस विभाग का संयुक्त दल गठित किया गया है। दल में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, कानूनगो व संबंधित पुलिस थानों के अधिकारी शामिल रहेंगे। संयुक्त दल ,तहसील, नायब तहसील व पुलिस थानों से समन्वय कर पंचायत स्तर पर पहुंचकर कार्य करेगा। इस अभियान के तहत पटवारी व पुलिस थाने से प्राप्त अतिक्रमण संबंधी आवेदनों,जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन में राजस्व संबंधी लंबित आवेदनो पीएम किसान,फार्मर रजिस्ट्री एवं ई.के.वाई.सी. संबंधी प्रकरणों कॉ निराकरण किया जाएगा तहसीलदार श्री नवीन गर्ग ने बताया, कि इस अभियान से नागरिकों को राजस्व संबंधी समस्याओं में त्वरित राहत मिलेगी और प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago