देश में नहीं होगी तेल की किल्लत, अमेरिका से कम और इन देशों से ज्यादा तेल मंगा रहा है भारत

Fuel Crisis : भारत ने जून में रूस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई है. विश्लेषकों के अनुसार, भारतीय रिफाइनरियों ने होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने और खाड़ी देशों से कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने से पहले पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने के लिए इम्पोर्ट बढ़ाया है.

समुद्री एवं जिंस आसूचना कंपनी केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक, 19 जून तक भारत ने रूस से औसतन 26.6 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) कच्चा तेल इम्पोर्ट किया है, जो मई में 19.1 लाख बीपीडी था. इसके साथ ही रूस, भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है. जून में यूएई से आयात 6.36 लाख बीपीडी रहा, जो मई के रिकॉर्ड 6.44 लाख बीपीडी के करीब है.

वहीं, वेनेजुएला 2.09 लाख बीपीडी के साथ भारत का चौथा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा. सऊदी अरब से आयात 3.84 लाख बैरल प्रतिदिन रहा. इसके उलट अमेरिका से तेल आयात घटकर 91,000 बीपीडी रह गया, जबकि मई में यह 2.52 लाख बीपीडी था. तेल के लिए सिर्फ एक देश पर निर्भर नहीं रहना चाहता भारत भारत अब तेल खरीदने में सिर्फ एक देश पर निर्भर नहीं रहना चाहता, इसलिए वह अलग-अलग देशों से कच्चा तेल खरीदने की रणनीति अपना रहा है.

रूस से सस्ते दाम पर मिलने वाला तेल अभी भी भारत के लिए फायदे का सौदा है, वहीं यूएई से बढ़ी खरीद ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच आपूर्ति को सुरक्षित रखने में मदद की है. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा आयातक देश है और अपनी तेल, एलएनजी व एलपीजी की जरूरतों के लिए काफी हद तक खाड़ी देशों पर निर्भर रहता है.

हाल ही में अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान द्वारा होर्मुज को बंद करने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी थी. यह समुद्री मार्ग बेहद अहम है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल का परिवहन इसी रास्ते से होता है. ऐसे में भारत पहले से तैयारी कर अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने में जुटा है.

हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम समझौते के बाद पिछले सप्ताह से तेल टैंकर की आवाजाही फिर शुरू हो गई. इसके बावजूद संघर्षविराम के टिकने को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago