यूथ कांग्रेस का दावा, छात्रों को जबरन उठा रही है पुलिस; FIR की सूची जारी कर बोला हमला

कांग्रेस के अनुसार, बिहार और उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों छात्र-युवाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज (FIR) किए गए हैं. पार्टी का दावा है कि पुलिस छात्रों को उनके हॉस्टलों और घरों से जबरन उठा रही है और बड़ी संख्या में युवा अब भी जेलों में बंद हैं.

पार्टी ने सूची जारी कर कहा, यह आंकड़ा केवल उन मामलों का है जो सामने आए हैं, जबकि असल में प्रताड़ित होने वाले युवाओं की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है. राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के पोस्ट को किया शेयर पेपर लीक मुद्दे को लेकर बीजेपी पर लगातार हमला कर रहे राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के पोस्ट को अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर शेयर किया है.

कांग्रेस ने बढ़ाया मदद का हाथ, जारी किया हेल्पलाइन नंबर छात्रों पर हो रही कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. पार्टी की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यदि सोशल मीडिया पोस्ट, शांतिपूर्ण प्रदर्शन या छात्र आंदोलनों में शामिल होने की वजह से किसी भी युवा को पुलिस परेशान कर रही है या किसी साथी को गिरफ्तार किया गया है, तो वे कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

कांग्रेस पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर 9811867474 पर मिस्ड कॉल करने की अपील की है. पार्टी ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा, “कांग्रेस पार्टी हर छात्र के साथ मजबूती से खड़ी है.” ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का खुलासा, छात्र प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे 2873 संगीन अपराधी; जांच तेज ये भी पढ़ें: CJP ने सरकार को फिर दी चेतावनी: FIR वापस लो, नहीं तो फिर जंतर-मंतर पर होगा आंदोलन!.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

36 minutes ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

36 minutes ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

59 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

59 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

59 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

1 hour ago