Categories: नीमच

पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट और जागरूकता कार्यक्रमों से दिया नशामुक्ति का संदेश

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित “नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0” के अंतर्गत जिला पुलिस नीमच द्वारा युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में जिलेभर में प्रतिदिन जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान के तहत “खेलों से जुड़ो, नशे को छोड़ो” थीम पर दशहरा मैदान, नीमच में आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को ए. यूनियन एवं अहीर क्राउन फुटबॉल क्लब, यंग स्टार फुटबॉल क्लब एवं नीमच सिटी फुटबॉल क्लब, फ्रेंड्स क्लब एवं सिटी स्पोर्ट्स तथा अहीर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब एवं सिटी यूनियन फुटबॉल क्लब के मध्य मुकाबले खेले गए। इनमें ए. यूनियन, नीमच सिटी फुटबॉल क्लब, फ्रेंड्स क्लब तथा अहीर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे। इसी क्रम में जावद उप जेल में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हर्ष राठौर एवं थाना प्रभारी जावद द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरुद्ध बंदियों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प कराया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। थाना जीरन में अस्पताल चौराहा, थाना मनासा में रामपुरा रोड, थाना जावद अंतर्गत ग्राम मोरवन, थाना नीमच सिटी में रावतखेड़ा रोड, थाना रामपुरा में मैडम क्यूरी हाई स्कूल तथा थाना सिंगोली अंतर्गत ग्राम झांतला में ग्राम चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

4 minutes ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

4 minutes ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

26 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

26 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

26 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

30 minutes ago