मौसम : झारखंड में भारी बारिश, बिहार समेत इन राज्यों में भी अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 18 से 22 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह बारिश होने की संभावना है. वहीं, 23 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. 18 अगस्त को पंजाब में कई जगह बारिश होने की संभावना है.

वहीं 18 अगस्त और 21-22 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली जबकि 21-22 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 17 से 23 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है. झारखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना झारखंड में 18 अगस्त को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

खासकर राज्य के उत्तर-मध्य हिस्से (कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़) में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्से (पलामू, गढ़वा और लातेहार) में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

19 अगस्त को भी उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य हिस्सों (लोहरदगा और गुमला) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. ये भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी में 18 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? लखनऊ समेत इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का Rain Alert बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना 18 अगस्त को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है.

पश्चिमी और दक्षिणी बिहार के कई जिलों में बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है, जबकि उत्तर बिहार के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 से 21 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 से 23 अगस्त, विदर्भ में 18 और 21-23 अगस्त जबकि छत्तीसगढ़ में 18-19 और 22-23 अगस्त के दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. राजस्थान में फिर बढ़ेगी बारिश, 19 अगस्त से जोर पकड़ सकता है मानसून राजस्थान में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ने से ज्यादातर इलाकों में बारिश कम हो गई है. हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक 19 अगस्त से बारिश फिर बढ़ सकती है.

अगले 4-5 दिनों में पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश तेज हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश भी होने की उम्मीद है..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

19 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

20 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

20 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

20 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

20 hours ago