दरिंदे पिता को POCSO कोर्ट ने सुनाई 120 साल की कैद, रिश्ते तार-तार करने की मिली सजा

केरल के मंजेरी POCSO कोर्ट का यह फैसला सिर्फ एक कानूनी सजा नहीं, बल्कि उन मासूम बच्चों के दर्द और न्याय की पुकार का जवाब है, जिनका बचपन घर की चारदीवारी के भीतर ही छीन लिया गया. 11 और 12 साल की दो नाबालिग बहनों के साथ उनके ही सौतेले पिता द्वारा किए गए यौन शोषण के मामले में अदालत ने 120 साल की सजा सुनाकर यह संदेश दिया है कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति समाज और कानून दोनों बिल्कुल भी नरम नहीं रह सकते.

यह फैसला उन तमाम पीड़ित बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है, जो न्याय की आस में जीते हैं. 8 साल पहले पिता ने छोड़ा था साथ सरकारी वकील के मुताबिक, पीड़ित बच्चियों के जैविक पिता ने घटना से करीब 8 साल पहले उन्हें छोड़ दिया था. इसके बाद उनकी मां ने आरोपी से शादी कर ली.

शादी के बाद आरोपी ही दोनों बच्चियों का सौतेला पिता बना और परिवार एक ही घर में रहने लगा. अनाथालय में रहकर पढ़ाई करती थीं बच्चियां दोनों बहनों को पढ़ाई के लिए एक अनाथालय में दाखिल कराया गया था. वे वहीं रहकर पढ़ाई करती थीं और स्कूल की छुट्टियों के दौरान अपने घर वापस आती थीं.

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बच्चियों को अपना शिकार बनाया. मार्च 2023 से जून 2025 तक शोषण का आरोप अभियोजन पक्ष के अनुसार, मार्च 2023 से जून 2025 के बीच जब भी दोनों बहनें छुट्टियों में घर आती थीं, आरोपी ने कथित तौर पर कई बार उनका यौन शोषण किया. मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-UP रूट की 8 ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर कोच, वेटिंग टिकट वालों को मिलेगी राहत.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

16 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

16 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

16 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

16 hours ago