मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा… उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान… तो काहे का मेंटेनेंस
ऐश्वर्य शर्मा (पवन)
मालवा फर्स्ट
8770664866
जब से मध्य प्रदेश में विद्युत विभाग प्राइवेट कंपनी के हाथों में गया है तब से सिर्फ और सिर्फ उपभोक्ता ही छला जा रहा है! विद्युत बिलों में बेतहाशा वृद्धि की मार तो वहीं मेंटेनेंस के नाम पर किए जा रहे है फर्जीवाड़े से आम उपभोक्ता को लग रही दोहरी मार।
जहां एक और उपभोक्ताओं को पहले यह बताया गया कि एलईडी बल्ब और लाइट लगाने से बिजली बिल कम आएगा लेकिन सभी विद्युत उपकरण जैसे टीवी, बल्ब, ट्यूबलाइट और फ्रिज जो उनकी निर्माता कंपनियां दावा करती है कि यह आधुनिक तकनीक से बने है बिजली कम खाती है… लगभग सभी घरों में ऐसे ही दावे वाले उपकरण लोगों ने लगाए हुए है बावजूद उसके बिल कम होने के बजाए हर बार बढ़ ही रहा है..! भर भर कर बिल आ रहे है!
यह मार तो उपभोक्ताओं को लग ही रही है वहीं दूसरी और भरी गर्मी में बारिश पूर्व की तैयारियों और मेंटेनेंस के नाम पर मनचाही बिजली कटौती से लोगों का जीना दूभर कर दिया जाता है! लेकिन बारिश गिरते ही फिर भी लाइट बंद कर दी जाती है! कोई कहने वाला नही कोई सुनने वाला नही!
प्राइवेट कम्पनी सिर्फ अपने हितो को साधने में व्यस्त है… माल कूटने में व्यस्त है!
मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ लाइट बंद करने का कोई परिणाम नही मिलता… उपभोक्ताओं को भारी बिलों के साथ साथ व्यापार, व्यवसाय और रहवास पर बिजली कटौती अलग से झेलनी पड़ती है!
गर्मी में जो मेंटेनेंस के नाम पर कटौती का क्या फायदा, जब बरसात में भी लाइटें बंद ही करनी पड़ती है!
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…