Categories: नीमच

उमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्याय

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित उमंग कार्यक्रम का जिले में प्रभावी एवं परिणामदायी क्रियान्वयन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस कार्यक्रम में नीमच जिले ने विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले के विद्यालयों में उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। शिक्षकों को प्रशिक्षित कर कार्यक्रम की अवधारणा एवं उद्देश्यों को विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया है। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विद्यालयों में ऐसा सकारात्मक एवं सहज वातावरण विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थी अपनी भावनाओं, समस्याओं एवं विचारों को खुलकर व्यक्त कर सकें। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग एवं सतत समीक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर, शिक्षक, प्राचार्य, मेंटर्स एवं मैदानी अमले द्वारा सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक नवाचार एवं गतिविधियां भी की जा रही हैं। इन सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि नीमच जिले ने उमंग कार्यक्रम में विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में राज्य स्तर पर आयोजित उमंग कार्यशाला में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया गया। नीमच जिले की यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके समग्र विकास के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उमंग कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ जीवन कौशल, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं भावनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के प्रयास निरंतर जारी हैं। जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की यह पहल अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण के रूप में सामने आई है।

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

4 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

4 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

4 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

4 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

4 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

4 hours ago