जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक औसत 635.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 1111.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख, नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से 14 सितंबर 2026 की प्रातः 8 बजे तक जिले की चारों तहसीलों में वर्षा का विवरण इस प्रकार है- नीमच में 674.5 मि.मी., जावद में 597.0 मि.मी., सिंगोली में 718.9 मि.मी. तथा मनासा में 552.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में नीमच में 1054.0 मि.मी., जावद में 1115.0 मि.मी., सिंगोली में 1334.9 मि.मी. तथा मनासा में 942.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, 14 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे तक बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 5.5 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान नीमच तहसील में 4.0 मि.मी., जावद में 10.0 मि.मी. मनासा में 8.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई तथा सिंगोली में वर्षा दर्ज नहीं हुई।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…