मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अनेक सेनानियों और राष्ट्र प्रेमियों का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर ऐसे सभी बलिदानियों का स्मरण करते हुए राष्ट्र उन्हें आदरांजलि अर्पित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए विशेष त्यौहार भी है, जो हमें आत्म-चिंतन, भविष्य की रूप-रेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को अनेक सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि विकास का कारवां जन सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…