मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को नहीं रोके, बल्कि चर्चा कर उत्तर पाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम है

सूर्य के प्रकाश में क्या-क्या होता है?, हवा क्या करती है? पेड़ों से हमारा क्या संबंध है ?, बिना भोजन और बिना पानी पिये हम कितने दिनो तक जिंदा रह सकते है?, हवा क्यो चलती है?, हवा को कौन बांधता है?, गति कम या ज्यादा क्यो होती है?,हमारे शरीर में विटामिन्स का क्या महत्व है? कुछ ऐसे ही रोचक प्रश्न प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन विश्वास शिविर के अंतर्गत एकीकृत हायर सेकेण्डरी स्कूल बोरलाय पहुंचकर विद्यार्थियों से किये।

इस दौरान मुख्यमंत्री के कुछ प्रश्नों के जवाब विद्यार्थियों ने दिये। जिन प्रश्नों के जवाब नहीं दिये, उन्हें मुख्यमंत्री ने उदाहरण देकर विद्यार्थियों को समझाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्यार्थियों से प्रश्न पूछते समय एक शिक्षक की भूमिका निभा रहे थे, वही बच्चे भी बिना झिझक के अपने मुख्यमंत्री के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करे। कभी भी प्रश्न पूछने में झिझक नहीं दिखायें, विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम है। वैसे तो मनुष्य अपने सारे जीवनकाल में कुछ न कुछ सीखता है, परन्तु विद्यार्थी जीवन में सीखा हुआ उसे जीवन पर्यन्त याद रहता है।

विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते हुए अपने जीवन के लक्ष्य को तय करे तथा उसी दिशा में आगे बढ़े। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की तो कोई कमी नहीं है, विद्यार्थी अपने अंदर की क्षमता को पहचाने एवं खुद को कम न आंकते हुए लक्ष्य प्राप्त करे। अटल टिकरिंग लैब और आईसीटी लैब का किया निरीक्षण शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बोरलाय में विद्यार्थियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाला परिसर में ही बने अटल टिकरिंग लैब और आईसीटी लैब का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये विभिन्न मॉडलों की प्रशंसा करते हुए मॉडल्स के संबंध में प्रश्न भी पूछते हुए वे भविष्य में क्या बनना चाहते है, इस बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से यह पूछा कि आपके जीवन में एआई का क्या महत्व है तो मुख्यमंत्री जी हंसते हुए जवाब देते हुए कहा कि किसी भी तकनीक पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं करना चाहिए।

तकनीक हमें बेहतर बनाती है, परन्तु उनके पास लिमिटेड जानकारी होती है। एआई हमें निष्कर्ष अपने डेटा के आधार पर देता है, परन्तु हमें अपने विवेक से भी काम लेना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, विधायक पानसेमल श्री श्याम बरडे सहित बड़ी संख्या में स्कूल विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

18 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

18 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

18 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

18 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

18 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

18 hours ago