मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की सभी नागरिकों, विशेष रूप से सहकारी समितियों के सदस्यों और सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारीगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन आज देश के विकास की प्रमुख धारा बना हुआ है।
मध्यप्रदेश में हो रहा है डेयरी क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में डेयरी क्षेत्र के सशक्त विस्तार में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश सरकार दुग्ध सहकारी समितियों को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 दुग्ध उत्पादक राज्य बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गौशालाओं के संचालन में सरकार आर्थिक सहयोग कर रही है। यही नहीं, दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदान की जा रही है। सहकारिता लाखों परिवारों के जीवन में समृद्धि लाने का माध्यम बन रही है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…