मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अगस्त माह में आयोजित किए जाने वाले शिविरों का रोस्टर जारी किया है। अभियान के तहत विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाएगा। जारी रोस्टर के अनुसार 7 अगस्त को नगर पालिका मनासा में शिविर आयोजित होगा, जिसमें नगर पालिका मनासा सहित ग्राम पंचायत नलखेड़ा, चुकनी, अरनिया माली, कचौली, आंकली, शेषपुर, बरडिया, लोडकिया, ढाकनी एवं दुरगपुरा, अचलपुरा क्षेत्र शामिल रहेंगे। 14 अगस्त को हरवार में आयोजित शिविर में अरनिया बोराना, बामनिया, बमोरी, भंवरासा, चल्दू, छाछखेड़ी , हरवार, केलूखेडा, कोठड़ी ईस्तमुरार, कुचडौद, पालासोडा, फोफलिया, तालखेडा, विश्निया दलपतपुरा एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिक लाभान्वित होंगे। 21 अगस्त को झांतला में शिविर आयोजित होगा, जिसमें झांतला, शहनातलाई, रेतपुरा, राजपुरा झंवर, महुपुरापुरण,डाबडा कला, बाणदा, उमर, काकरियातलाई, बोरदिया, किशनपुरा एवं पलासिया क्षेत्र शामिल रहेंगे। वहीं 27 अगस्त को नगर पालिका नीमच में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए हैं, कि शिविरों के सफल आयोजन की सभी तैयारियां संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं संबंधित एसडीएम के मार्गदर्शन में समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सभी जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ मैदानी अमले के साथ शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…