ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सुदीप बनर्जी भी हुए बागी, बोले- दीदी को सिर्फ सलाहकार बनायेंगे

खास बातें ममता को मार्गदर्शक बनाकर सत्ता छीनने का चक्रव्यूह और मजबूत हुआ टीएमसी का बागी खेमा स्पीकर से मिलेगा अभिषेक बनर्जी विरोधी गुट Sudip Bandyopadhyay Joins TMC Rebel Camp: कल्याण बनर्जी का पलटवार Sudip Bandyopadhyay Joins TMC Rebel Camp: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद शुरू हुआ विद्रोह सबसे विनाशकारी मोड़ पर पहुंच चुका है.

वर्ष 2011 से 2025 तक लोकसभा में टीएमसी के संसदीय दल के नेता रहे ममता बनर्जी के सबसे खास सिपहसालार सुदीप बंद्योपाध्याय बागी खेमे में चले गये हैं. सुदीप ने ममता बनर्जी को सक्रिय राजनीति से पूरी तरह बेदखल कर उन्हें सिर्फ मुख्य सलाहकार (Chief Advisor) की भूमिका में समेटने के प्रस्ताव का खुला समर्थन किया है.

ममता को मार्गदर्शक बनाकर सत्ता छीनने का चक्रव्यूह सुदीप बंद्योपाध्याय ने एक बांग्ला समाचार चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा कि पार्टी के अधिकांश सांसद और विधायक चाहते हैं कि संगठन का वजूद बचा रहे. बागियों ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि वे ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं, इसलिए वे दीदी को पार्टी का चीफ एडवाइजर (मुख्य सलाहकार) बनाकर मार्गदर्शक की भूमिका में रखना चाहते हैं.

उनकी इस भावुक अपील ने मेरे दिल को छू लिया. इसलिए मैंने ममता बनर्जी का साथ छोड़कर बागी गुट के साथ जाने का फैसला किया है. और मजबूत हुआ टीएमसी का बागी खेमा सुदीप बंद्योपाध्याय के इस फैसले के साथ ही बागी खेमे ने लोकसभा में अपनी ताकत को और मजबूत कर लिया है.

विद्रोही गुट का दावा है कि 2 और लोकसभा सांसद उनके साथ आ चुके हैं, जिससे निचले सदन में बागियों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो गयी है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें स्पीकर से मिलेगा अभिषेक बनर्जी विरोधी गुट सोमवार को यह बागी गुट लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर संसद के भीतर एक पूर्णतः स्वतंत्र संसदीय ब्लॉक (Separate Parliamentary Bloc) के रूप में मान्यता देने की मांग करने वाला है.

अभिषेक बनर्जी के द्वारा लिखे गये ‘एकल पार्टी’ वाले पत्र के तुरंत बाद सुदीप का यह विद्रोह ममता बनर्जी के संसदीय वजूद को समाप्त करने जैसा है. Sudip Bandyopadhyay Joins TMC Rebel Camp: कल्याण बनर्जी का पलटवार सुदीप बंद्योपाध्याय की इस ‘राजनीतिक गद्दारी’ पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का गुस्सा फूट पड़ा.

उन्होंने सुदीप को आड़े हाथों लेते हुए ममता बनर्जी के उन तमाम एहसानों और त्याग की लिस्ट खोल दी, जिसने सुदीप को फर्श से अर्श पर पहुंचाया था. कल्याण ने कहा कि जिस सुदीप बंद्योपाध्याय को ममता बनर्जी ने उंगली पकड़कर दिल्ली की राजनीति सिखायी, संकट के समय हमेशा ढाल बनकर खड़ी रहीं, आज वही सुदीप दीदी की पीठ में छुरा घोंपकर उन्हें ‘सलाहकार’ बनाने की बात कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें टीएमसी के बागियों को कुचलने की आखिरी कोशिश, अभिषेक ने ओम बिरला को लिखा- TMC को एक पार्टी मानें सायोनी घोष का बदला लुक, छोड़ी ममता बनर्जी की स्टाइल, न्यू मेकओवर का खुल गया राज टीएमसी संकट पर बोले डी राजा- ममता बनर्जी गहरे वैचारिक संकट में, कसम खाने वाले सांसद क्यों छोड़ रहे साथ? ममता बनर्जी को कल्याण के अल्टीमेटम से कालीघाट में खलबली, टीएमसी नेता बोले- अभिषेक को चुनें या हमें.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago