स्तरीय कार्यक्रम का जिले में हुआ सीधा प्रसारण ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लाड़ली बहनों ने देखा लाइव टेलीकास्ट मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत रविवार को नीमच जिले की 1,55,800 हितग्राही बहनों के बैंक खातों में 37वीं किश्त की राशि 22 करोड़ 80 लाख रुपयेअंतरित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रविवार कोग्राम केसली, जिला सागर में राशि अंतरण एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलनका आयोजन किया गया। उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट जिले में ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर हितग्राही लाड़ली बहनों द्वारा देखा गया। उल्लेखनीय है,कि योजना प्रारंभ होने से अब तक यह 37वीं किश्त है, जो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाड़ली बहनों के खातों में जमा की गई है। योजना से जिले की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे उनके परिवारों में वित्तीय आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बल मिला है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…