भारत सरकार के संयुक्त सचिव जस्टिस श्री सत्यप्रकाश ने गुरूवार को कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित गांधीसागर समूह-2 जल प्रदाय योजना के तहत निर्माण कार्यो की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने योजना के तहत हर घर नल से प्राप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और जिले का कोई भी गांव ,घर नल से जल आपूर्ति से वंचित नही रहे ।इस संबंध में निर्देश भी दिए ।बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा,जिला पंचायत सीईओं श्री अमन वैष्णव एवं भारत सरकार के कन्सलटटे श्री अनिरूद्ध कुमार एवं जलनिगम के अधिकारी भी उपस्थिति थे।
जस्टिस श्री सत्यप्रकाश ने इस योजना के तहत सेड रेस्टोरेशन कार्य पाईप लाईन बिछाने का कार्य आर.सी.सी. औव्हर हेड टेक निर्माण, वाटर ट्रीटमेंट प्लाट निर्माण, गांवों और घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने के कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली। जस्टिस श्री सत्यप्रकाश ने गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के कार्यो की गुणवत्ता, प्रदाय किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता परीक्षण, कार्यो की क्वालिटी जांच , गांधीसागर में सम्पवेल निर्माण आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली ।जल निगम के अधिकारियों ने पावरप्रजेन्टेशन के माध्यम से गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना के तहत अब तक के निर्माण कार्यो की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया ।
बैठक के पश्चात जस्टिस श्री सत्यप्रकाश, अधिकारियों के साथ खिमला एवं गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना के कार्यो का मौके पर निरीक्षण, अवलोकन के लिए रवाना हुए।बैठक में महाप्रबंधक जल निगम श्री बिजोरिया ,लो.स्वा.या.विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस.सी.जलोनिया व अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…