Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

भारत सरकार के संयुक्‍त सचिव जस्टिस श्री सत्‍यप्रकाश ने गांधीसागर समूह-2 जल प्रदाय योजना के तहत निर्माण कार्यो की समीक्षा की।

Posted on May 29, 2025

भारत सरकार के संयुक्‍त सचिव जस्टिस श्री सत्‍यप्रकाश ने गुरूवार को कलेक्‍ट्रोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित गांधीसागर समूह-2 जल प्रदाय योजना के तहत निर्माण कार्यो की वित्तीय एवं  भौतिक प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की। उन्‍होने योजना के तहत हर घर नल से प्राप्‍त आपूर्ति सुनिश्‍चित करने और जिले का कोई भी गांव ,घर नल से जल आपूर्ति से वंचित नही रहे ।इस संबंध में निर्देश भी दिए ।बैठक में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा,जिला पंचायत सीईओं श्री अमन वैष्‍णव एवं भारत सरकार के कन्‍सलटटे श्री अनिरूद्ध कुमार एवं  जलनिगम के अधिकारी भी उपस्थिति थे।  

    जस्‍टिस श्री सत्‍यप्रकाश ने इस योजना के तहत सेड रेस्‍टोरेशन कार्य पाईप लाईन बिछाने का कार्य आर.सी.सी. औव्‍हर हेड टेक निर्माण, वाटर ट्रीटमेंट प्‍लाट निर्माण, गांवों और घरों में  नल कनेक्‍शन प्रदान करने के कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली। जस्टिस श्री सत्‍यप्रकाश ने गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के कार्यो की गुणवत्ता, प्रदाय किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता परीक्षण, कार्यो की क्‍वालिटी जांच , गांधीसागर में सम्‍पवेल निर्माण आदि के बारे में भी विस्‍तार से जानकारी ली ।जल निगम के अधिकारियों ने पावरप्रजेन्‍टेशन के माध्‍यम से गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना के तहत अब तक के निर्माण कार्यो की प्रगति के बारे में विस्‍तार से अवगत कराया ।

       बैठक के पश्‍चात जस्टिस श्री सत्‍यप्रकाश, अधिकारियों के साथ खिमला एवं गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना के कार्यो का मौके पर निरीक्षण, अवलोकन के लिए रवाना हुए।बैठक में महाप्रबंधक जल निगम श्री बिजोरिया ,लो.स्‍वा.या.विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस.सी.जलोनिया व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे ।

 

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme