।प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मध्य नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 9 राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना की गई है। इसके तहत श्री बसंतीलाल डाबी को रतनगढ़ से सिंगोली, श्री रूपसिंह राजपूत को मनासा से रतनगढ़, श्री मृगेन्द्र सिंह सिसोदिया को रामपुरा से नीमच नगर, श्री कमलेश डुडवे को जावद से रामपुरा तथा श्री नवीन गर्ग को जावद से कुकड़ेश्वर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार श्री अजय नाथ प्रजापति को नीमच नगर से मनासा, श्री नरेंद्र कुमार बरोठिया को रामपुरा से मनासा, श्री बालकृष्ण मकवाना को सिंगोली से जावद तथा श्री नवीन छलोत्रे को कुकड़ेश्वर से जावद पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इन स्थानांतरणों से जिले में राजस्व कार्यों के संचालन में और अधिक दक्षता एवं सुगमता आने की अपेक्षा है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…