डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देकर भाजपा मंडल रामपुरा ने बनाई आगामी कार्यक्रमों की रणनीति
रामपुरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुरा की कामकाजी बैठक का आयोजन स्थानीय रेस्ट हाउस पर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष टीना देवड़ा, मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय तथा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान एवं विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक मरच्या ने किया।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…