प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV एवं पीएम जनमन योजना का भैरूंदा में होगा राज्य स्तरीय शुभारंभ | मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री करेंगे शुभारंभ प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से 2117 कि.मी. लंबी 963 सड़कों का होगा निर्माण सीहोर जिले में 165 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के भैरूंदा में 10 मई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं पीएम जनमन योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV तथा पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV अंतर्गत मध्यप्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 987 बसाहटों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

योजना में सीहोर जिले में 165 करोड़ रुपये की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों से जिले की 84 बसाहटें सीधे लाभान्वित होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तथा विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।

इन राज्यों के प्रतिनिधि/अधिकारी होंगे शामिल भैरूंदा के कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, उड़ीसा, गुजरात, हरियाणा, बिहार, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, अंडमान निकोबार, लद्दाख, पुदुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा राज्यों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल होंगे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago