कोलकाता पुलिस ने ममता-अभिषेक को किया Unfollow, मोदी और शाह को फॉलो करने लगा ‘लाल बाजार’

खास बातें पीएम मोदी और अमित शाह को किया फॉलो सत्ता के साथ बदला लाल बाजार का डिजिटल रुख सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म नबान्न से राइटर्स और अब डिजिटल शिफ्ट KP पर लगते रहे हैं पक्षपात के आरोप Kolkata Police unfollows Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सत्ता बदलते ही प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गयी है.

जमीनी स्तर पर सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब डिजिटल दुनिया में भी इसके संकेत दिखने लगे हैं. कोलकाता पुलिस, जिसे अब तक तृणमूल कांग्रेस सरकार का मजबूत स्तंभ माना जाता था, उसने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘क्लीनअप’ ऑपरेशन चलाया है. पीएम मोदी और अमित शाह को किया फॉलो आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल ने निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो कर दिया है.

कोलकाता पुलिस (KP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को फॉलो करना शुरू कर दिया है. सत्ता के साथ बदला लाल बाजार का डिजिटल रुख KP का मुख्यालय ‘लाल बाजार’ अब पूरी तरह से नये शासन के रंग में रंगता नजर आ रहा है. जैसे ही शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन हुआ, उसने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के अकाउंट्स को फॉलोइंग लिस्ट से हटा दिया.

उसने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य शीर्ष केंद्रीय नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है. इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के बाद अब शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कूचबिहार के दबंग नेता नीशीथ प्रमाणिक सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म KP के हेडक्वार्टर लाल बाजार के इस कदम ने नेटिजंस के बीच नयी बहस छेड़ दी है.

जानकारों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन हमेशा सरकार के प्रोटोकॉल का पालन करते हैं. चूंकि अब भाजपा सत्ता में है, इसलिए आधिकारिक हैंडल का केंद्र सरकार के प्रमुखों को फॉलो करना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Kolkata Police: नबान्न से राइटर्स और अब डिजिटल शिफ्ट यह बदलाव केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है.

नयी सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी है कि राज्य का सचिवालय ‘नबान्न’ से वापस ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग में शिफ्ट किया जायेगा. ऐसे में डिजिटल स्पेस में ममता बनर्जी को अनफॉलो करना यह दर्शाता है कि पुलिस अब केंद्र के साथ बेहतर समन्वय और नयी सरकार के विजन पर काम करने के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें : जनता की नब्ज पहचानते हैं शुभेंदु अधिकारी, शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल जीत लेने वाली बात KP पर लगते रहे हैं पक्षपात के आरोप चुनावी दौर और उससे पहले के संघर्षों में पुलिस पर अक्सर पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं. अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में यह डिजिटल शिफ्ट पुलिस की कार्यप्रणाली में कितनी पारदर्शिता और बदलाव लेकर आता है.

इसे भी पढ़ें बंगाल में भाजपा राज, ब्रिगेड में शुभेंदु अधिकारी की शपथ के गवाह बने पीएम मोदी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम बंगाल के इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम मंत्री नहीं, ममता बनर्जी सरकार में थे 7 कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago