Ad Ad
Ad Ad

नीमच मंडी में चाइना लहसुन का विरोध,मंगलवार को व्यापारी नही लेंगे नीलामी में भाग

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 09 Sep 2024, 08:43 AM
शेयर करें ➦
W f X
नीमच मंडी में चाइना लहसुन का विरोध,मंगलवार को व्यापारी नही लेंगे नीलामी में भाग

नीमच मंडी में चाइना लहसुन का विरोध,मंगलवार को व्यापारी नही लेंगे नीलामी में भाग

नीमच। नीमच कृषि उपज मंडी में आरही चाइना लहसुन का व्यापारियों ने सोमवार को विरोध करते हुवे बड़ा निर्णय लिया है। लहसुन मंडी के व्यापारियों ने चाइन से आ रही लहसुन का विरोध करते हुए मंगल वार 10 सितंबर को मंडी में लहसुन की नीलामी का कार्य बंद रखने का फैसला लिया है। व्यापारियों का कहना है कि चाइन से चोरी छीपे जो लहसुन आ रहा है उससे व्यापारियों व किसानों दोनों को ही नुकसान हो रहा हैजिसको लेकर मंगल वार 10 सितंबर को विरोध स्वरूप लहसुन मंडी में नीलामी का कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही मीडिया के माद्ययम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चाइना की लहसुन को सरहद में घुसने पर रोकने लगाने कीअपील की है।इस मामले को लेकर कृषि उपज मंडी समिति ने भी एक पत्र जारी कर किसानों को सूचित किया है की व्यापारियों द्वारा कल मंगल वार 10 सितंबर को लहसुन मंडी में नीलामी का कार्य बंद रखा जाएगा,इस हेतु कोई भी किसान भाई नीलामी के लिए मंगलवार को मंडी में लहसुन की उपज लेकर नहीं पहुंचे। बाकी उपजों की नीलामी का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X