Ad Ad
Ad Ad

ग्राम रावलीकुडी के समीप दिखाई दिया था तेंदुआ, वन विभाग की त्वरित रेस्क्यू टीम ने की कार्रवाई

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 16 Nov 2026, 02:48 PM
शेयर करें ➦
W f X
ग्राम रावलीकुडी के समीप दिखाई दिया था तेंदुआ, वन विभाग की त्वरित रेस्क्यू टीम ने की कार्रवाई

ग्राम रावलीकुडी के समीप सोमवार सुबह दिखाई दिए तेंदुए का वन विभाग की त्वरित रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को उपयुक्त प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 7:50 बजे तेंदुए की उपस्थिति की सूचना मिलने पर वनसंरक्षक उज्जैन वन वृत्त श्रीमती किरण बिसेन एवं वनमंडलाधिकारी मंदसौर श्री संजय रायखेरे के मार्गदर्शन तथा अधीक्षक गांधीसागर अभयारण्य श्री अमित राठौर के नेतृत्व में वन विभाग की रेस्क्यू टीम, पशुचिकित्सक दल एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की गई। प्रशिक्षित रेस्क्यू दल ने पशुचिकित्सक की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत ट्रेंकुलाइजेशन कर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद पशुचिकित्सक दल ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उसे प्राकृतिक वन क्षेत्र में मुक्त कर दिया। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वन्यप्राणी दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे परेशान करने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X