Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 नवंबर को मनासा के प्रवास पर रहेंगे

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 16 Nov 2026, 02:48 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 नवंबर को मनासा के प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार, 17 नवंबर को नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे मनासा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3.15 बजे हेलीकॉप्टर से उज्जैन हेलीपैड से प्रस्थान कर शाम 4 बजे मनासा हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.55 बजे मनासा से हेलीकॉप्टर द्वारा गांधीसागर, जिला मंदसौर स्थित टेंट सिटी के लिए प्रस्थान करेंगे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X