रामपुरा
रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीपस्थ निर्माणधीन ग्रीनको पावर प्रोजेक्ट के अंतर्गत काम करने वाले विभिन्न श्रमिकों में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का शीघ्र पता लगाने को बढ़ावा देने और गंभीर बीमारियों की रोकथाम को सुगम बनाने के प्रयास में, खिमला पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत ऋतिवीक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में स्वास्थ्य शिविर शिविर का आयोजन किया।
यह शिविर सिविल हॉस्पिटल रामपुरा द्वारा आयोजित किया गया था, इस दौरान प्रोजेक्ट में कार्यरत लगभग 150 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न जांच के माध्यम से जांच करके चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया।
यह शिविर रित्विक प्रोजेक्ट कार्यरत श्रमिकों में जागरूकता पैदा करने और बीमारी के पूर्ण इलाज की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए शीघ्र निदान में सहायता प्रदान करने के उदेश्य से आयोजित किया गया था।
शिविर मे रामपुरा मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रमोद पाटीदार डॉ मनीष पाटीदार डॉ रवि मेघवाल cho कुणाल cho संजीव पुजारी सेक्टर सुपरवाइजर कन्हैयालाल वपता लैब टेक्नीशियन जगदीश राय कुंवर ममता नुसरत
प्रकाश सिंधवानी आई टेक्नीशियन द्वारा श्रमिकों की ब्लड प्रेशर नेत्र परीक्षण रक्त परीक्षण सहित कई परीक्षण किए।
इस अवसर पर डॉ प्रमोद पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा प्रयास है कि बाहर से आए हुए है लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं।
ताकि स्वास्थ्य सेवाओं से तालमेल बनाया जा सके
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…