कलश यात्रा के साथ हुआ नगर में भागवत कथा का प्रारंभ

रामपुरा तहसील मुख्यालय पर चेना माता मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं दिखा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कलश यात्रा कथा नगर नारायण भगवान जगदीश मंदिर से शुरू होकर छोटा बाजार सूरज घाट लालबाग सहित नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नाका नंबर दो स्थित कथा स्थल चेना माता मंदिर परिसर पर पहुंची। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। आयोजक समिति के योगेश माली ने बताया कि कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया और पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह देखने को मिला। इस दौरान आयोजक परिवार एवं नगर वासियों द्वारा भागवत भास्कर डॉक्टर पंडित मिथलेश जी नागर का का पुष्पहार से स्वागत कर अभिवादन किया

कलश यात्रा के समापन के बाद व्यास पीठ पर श्रीमद् भागवत महापुराण की महा आरती उतारकर श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस की कथा में व्यास पीठ से भागवत आचार्य मिथिलेश जी नागर ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा वेद-पुराणों में विशेष स्थान रखती है और यह ज्ञान व वैराग्य का मार्ग दिखाती है। कथा के दौरान वृंदावन और बांके बिहारी के दिव्य दर्शन का वर्णन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से जोड़ा गया। पहले दिन की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
कथा का समय दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago