Categories: नीमच

//खण्डन/स्पष्टीकरण//हरहरी वेयरहाउस (मनासा) उपार्जन केंद्र पर किसानों की भीड़ एवं तौल में देरी संबंधी समाचार का खंडन

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री राम नरेश दिवाकर ने एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र में 9 मई 2026 को प्रकाशित समाचार के संबंध में बताया कि हरहरी वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पर किसानों की अत्यधिक भीड़ और रात भर रुकने की मजबूरी संबंधी प्रकाशित खबर वास्तविक स्थिति से परे है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि दिनांक 04/05/2026* की शाम मनासा क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के कारण हरहरी वेयरहाउस पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस वजह से कट्टों की सिलाई और गोदाम में भंडारण का कार्य प्रभावित हुआ। परिसर में स्थान की कमी होने के कारण दिनांक 05 एवं 06 मई को किसानों को कुछ असुविधा हुई थी। भीड़ को कम करने और किसानों की सुविधा के लिए *दिनांक 07 मई* को बाहर खड़े ट्रैक्टरों के ‘स्लॉट’ नजदीकी केंद्रों (आदिनाथ वेयरहाउस एवं गोपाल बसंत वेयरहाउस) पर स्थानांतरित कर त्वरित खरीदी सुनिश्चित की गई। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि 08 मई को केंद्र पर आए सभी किसानों की उपज उसी दिन तौल ली गई थी। कोई भी किसान शेष नहीं बचा था। दिनांक 09 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे तक मात्र 12 ट्रैक्टर खरीदी हेतु आए हैं, जिनकी तुलाई आज ही पूर्ण कर ली जाएगी। वर्तमान में केंद्र पर न तो भीड़ है और न ही किसानों को रात में रुकने की आवश्यकता है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री दिवाकर ने बताया कि उपार्जन केंद्र हरहरी वेयरहाउस पर वर्तमान में सभी व्यवस्थाएं सामान्य हैं। किसानों को रात भर रुकने जैसी कोई समस्या नहीं है। अतः प्रकाशित समाचार भ्रामक एवं वस्तुस्थिति के विपरीत है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

19 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

19 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

19 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

19 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

19 hours ago