एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र में ग्राम चौकड़ी में पिछले 2 वर्षों से उपार्जन केंद्र बंद होने के संबंध में 9 मई को प्रकाशित खबर के परिप्रेक्ष्य में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री राम नरेश दिवाकर ने वस्तुस्थिति स्पष्ट की है । जिला आपूर्ति अधिकारी श्री दिवाकर ने बताया कि *रबी उपार्जन नीति 2026-27 (कंडिका 5.3) के अनुसार, किसानों की सुविधा हेतु उपार्जन केंद्र की दूरी यथासंभव 25 कि.मी. के दायरे में होनी चाहिए। ग्राम चौकड़ी से निकटतम केंद्र ‘कंजार्डा’ की दूरी मात्र 10 से 12 कि.मी. है, जो निर्धारित मापदंडों के पूर्णतः अनुरूप है। उपार्जन नीति की कंडिका 5.5 के अनुसार, जिन केंद्रों पर पिछले वर्ष 500 मीट्रिक टन से कम खरीदी हुई है, उन्हें नजदीकी केंद्र में संलग्न करने के निर्देश हैं। वर्ष 2023-24 में ग्राम चौकड़ी केंद्र पर शून्य खरीदी दर्ज की गई थी, जिसके कारण इसे नियमानुसार कंजार्डा केंद्र में समाहित किया गया है। अतः ग्राम चौकड़ी के किसानों को उपज विक्रय हेतु कोई अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है। शासन की नीति और किसानों की कम संख्या को ध्यान में रखते हुए ही चौकड़ी केंद्र को निकटतम बड़े केंद्र (कंजार्डा) के साथ संबद्ध किया गया है। अतः प्रकाशित खबर तथ्यों से परे और भ्रामक है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…