कलेक्टर श्री जैन ने अभ्यर्थियों औैर उनके अभिकर्ताओं के साथ किया मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण

कलेक्टर श्री जैन ने अभ्यर्थियों औैर उनके अभिकर्ताओं के साथ किया मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण

मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने सोमवार की शाम को विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत होने वाली मतगणना के लिए स्थापित मतगणना केंद्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के परिसर एवं स्ट्रांग रूम परिसर का अभ्यर्थियों औैर उनके अभिकर्ताओं के साथ निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर ने सीसीटीवी के माध्यम से स्ट्रांग रूम परिसर की, की जा रही निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था कार्य का अवलोकन किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों औैर अभिकर्ताओं के साथ सीसीटीव्ही निगरानी एवं रिकार्डिंग कक्ष का अवलोकन कर कंट्रोल रूम के माध्यम से स्ट्रांग रूम कक्षों की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी कार्य का अवलोकन किया। अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं ने मतगणना केन्‍द्र, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी की पारदर्शी व्‍यवस्‍था को संतोषजनक बताया। इस मौके पर अभ्यार्थी नरेन्द्र नाहटा, उमराव सिंह गुर्जर, अभिकर्ता निलेश पाटीदार, ओम शर्मा सहित एसडीएम मनासा पवन बारिया, राजकुमार हलदर, डा. राजेश पाटीदार, तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल, संजय मालवीय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

18 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

18 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

18 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

18 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

18 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

18 hours ago